एक आईडिया ने बनाया करोड़पति- जाने कैसे?
नई दिल्ली। कोलकाता के एक सामान्य परिवार में जन्म हुआ और बचपन धनबाद में बीता। पिता उसे इंजीनियर बनाना चाहते थे लेकिन पढ़ाई में मन नहीं लगा। फेल भी हुआ और एक दिन शर्म से धनबान छोड़ दिया और भागकर दिल्ली में स्लम में रहने लगा। उस समय उम्र थी महज 15 साल। हम बात कर रहे हैं अंबरीश की जो कि ब्लिपर कंपनी का मालिक है। आज अंबरीश केवल 5 सालों में 10 हजार करोड़ रुपए की कंपनी के मालिक हैं। अंबरीश की कहानी भी काफी कुछ स्लमडॉग मिलियनेयर जैसी ही है। एक आइडिया ने पलट दी किस्मत एक दिन उसकी नजर एक अंग्रेजी अखबार के विज्ञापन पर पड़ी। उस विज्ञापन में ई-बिजनैस से जुड़ा आइडिया मांगा गया था। कंप्यूटर और इंटरनैट में उनकी शुरू से ही दिलचस्पी थी। दिमाग दौड़ाना शुरू किया और महिलाओं को मुफ्त इंटरनैट का आइडिया भेज दिया और किस्मत पलट गई और उसे 5 लाख रुपये का इनाम मिला। यह आइडिया था महिलाओं के लिए वैब पोर्टल 'वुमेन इन्फोलाइन डॉट कॉम'। अंबरीश वह पैसे लेकर इंगलैड चला गया। मजाक बन गया बिजनैस आइडिया वहां एक टैक्नोलॉजी शुरू की उसमें अपनी सारी पूंजी खर्च कर दी लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एक बीमा कंपनी ज्...